ओबीसी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ओबीसी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 28 जनवरी 2026

मैं अभागा सवर्ण हूँ।

शीर्षक — मैं अभागा सवर्ण हूँ

विश्वविद्यालयों के ऊँचे शिखरों पर,
कुलपति बनकर मेरा ही कुनबा बैठा है,
ज्ञान के हर दरवाजे पर मेरी ही ठाठ है
लेकिन मैं अभागा सवर्ण हूँ।
अदालतों के कमरों के 'कोलेजियम' में,
मेरे ही खानदान के लोग बैठे हैं,
फिर भी न्याय न मिलने पर संविधान 
को गरियता हूँ
मैं अभागा सवर्ण हूँ।

सचिवालय की अस्सी फीसदी कुर्सियों
पर मेरी जाति के सवर्ण हैं
लेकिन मैं अभागा सवर्ण हूँ।
मीडिया के कैमरों से लेकर अख़बारों तक,
मेरी ही आवाज़ को 'जनता' कहा जाता है,
बहस का हर मुद्दा मेरी ही मर्ज़ी से तय है,
लेकिन मैं अभागा सवर्ण हूँ।

व्यापार के बड़े बाज़ारों और शेयर मार्केट में,
मेरी ही पूँजी का निर्विरोध साम्राज्य है,
आर्थिक लाभ की हर पहली पंक्ति में मैं हूँ,
लेकिन मैं अभागा सवर्ण हूँ।

देश के प्रमुख संस्थानों और थिंक-टैंकों में,
विशेषज्ञ बनकर मेरा ही सरनेम बोलता है,
बौद्धिक विमर्श पर मेरा ही एकाधिकार है,
लेकिन मैं अभागा सवर्ण हूँ।

साहित्यिक मंचों और कला के गलियारों में,
पुरस्कारों की रेवड़ियाँ अपनों में बँटती हैं,
तारीफ़ की हर ताली मेरे ही नाम की है,
लेकिन मैं अभागा सवर्ण हूँ।
संसद की समितियों और नीति बनाने वालों में,
मेरा ही वर्ग बहुमत में हाथ उठाता है,
हर नियम मेरे ही हितों को देखकर बनता है,
लेकिन मैं अभागा सवर्ण हूँ।
देश के बड़े अस्पतालों और डॉक्टरी के पेशों में,
निजी प्रैक्टिस से लेकर सरकारी पदों तक मेरा कब्ज़ा है,
सेहत के व्यापार का मैं ही असली मालिक हूँ,
लेकिन मैं अभागा सवर्ण हूँ।
धार्मिक ट्रस्टों और मंदिरों के गुप्त खज़ानों पर,
पुश्तैनी अधिकार लेकर मेरा ही वंश काबिज़ है,
आस्था के हर धंधे का मैं ही एकमात्र ट्रस्टी हूँ,
लेकिन मैं अभागा सवर्ण हूँ।

प्राइवेट सेक्टर के बोर्डरूम और CEO की कुर्सियों पर,
नेटवर्किंग के दम पर मेरा ही भाई-भतीजावाद है,
मेरिट के नाम पर मैंने अपना ही घेरा बनाया है,
लेकिन मैं अभागा सवर्ण हूँ।
विदेशी छात्रवृत्तियों और ग्लोबल एक्सपोजर में,
मेरे ही बच्चों का रास्ता साफ किया जाता है,
दुनिया को देखने वाली आँखें भी मेरी ही हैं,
लेकिन मैं अभागा सवर्ण हूँ।
फिल्मों के परदों से लेकर ओटीटी की कहानियों तक,
मेरे ही नायकत्व और मेरी ही पीड़ा का बखान है,
ग्लैमर की हर चमक मेरी ही चौखट से निकलती है,
लेकिन मैं अभागा सवर्ण हूँ।
तमाम जांच एजेंसियों और सुरक्षा के ओहदों पर,
मेरे ही निर्देश और मेरी ही वफ़ादारी चलती है,
डर का माहौल हो या सुरक्षा, चाभी मेरे पास है,
लेकिन मैं अभागा सवर्ण हूँ।
हज़ारों साल की विरासत और संचित विशेषाधिकार,
आज भी मेरी ढाल बनकर समाज में खड़े हैं,
मैं व्यवस्था का विधाता और सत्ता का केंद्र हूँ,
लेकिन मैं अभागा सवर्ण हूँ। 

#kumarvishwas #ugc #UGCBill

Objective physics only 5 minutes test.

SI unit of electric current is: A) Volt B) Ampere C) Ohm D) Watt Correct Answer: B) Ampere The resistance of a conductor depends directly...